रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट झांसी में वेबिनार का अयोजन…

झाँसी|| रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी झांसी की ओर से इंट्रोडक्शन एंड इनोवेशंस शनिवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य व सभी छात्रों ने वेबिनार में जुड़कर ज्ञान अर्जित किया , साथ में फार्मेसी से जुड़े विभिन्न छात्रों ने जिज्ञासा के साथ रेडियोफार्माक्यूटिकल से जुड़े प्रश्नो के उत्तर भी प्राप्त किये।
डॉ. अशोक आर. चांडक ने छात्रों को रेडिओ फार्मा क्युटिकल्स की नयी खोजो के बारे में बताया साथ ही रेडियो फार्मा स्युटिकल्स से परमाणु चिकित्सा के अभ्यास को बहुत लाभ होगा, जो सफल स्वास्थ्य, देखभाल और रोगी प्रबंधन की गुणवत्ता को बढ़ाएगा। अपने व्याख्यान में उन्होंने ने बताया कि विभिन्न अंगों जैसे मस्तिष्क, फेफड़े, गुर्दे, यकृत, आदि के विभिन्न रोगों में विभिन्न रेडियोफार्माक्यूटिकल ट्रेसर का उपयोग कैसे किया जा सकता है।
READ MORE : देश में कोरोना रफ्तार हुई कम, देखे संक्रमण दर….
जो वर्तमान में स्थापित रेडियोट्रैसर की सीमाओं का फायदा उठा सकते हैं और रोगियों के लाभ के लिए चिकित्सकों के लिए उपलब्ध रेडियोफार्मास्युटिकल्स की संख्या में वृद्धि कर सकते हैं।सभी उपस्थित प्रतिभागियों को वेबिनार के बाद डिजिटल रूप से सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
READ MORE :श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय द्वारा ”शिक्षक प्रशिक्षण” कार्यक्रम का आयोजन…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्राचार्य व सभी स्टाफ और बच्चों को वेबिनार की शुभकामनाएँ दी|