चमत्कार : एक ऐसा झरना जहाँ इंसानों पर नही गिरती एक भी बूंदे…

भारत एक आस्था का देश माना जाता है। यहां पर लोग चमत्कारों को देखने आते है। देश ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है। एक ऐसे झरने के बारे में बताने जा रहे है जिसको देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहता है।
इसकी खास बात है कि लोगों को ये अपनी खासियत से आकर्षित करता है। उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ से करीब 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित वसुधरा झरने की जो एक रहस्मयी है। यह झरना लगभग 400 फिट की ऊंचाई से गिरता है। इस झरने की खास बात है कि ये हर इंसान के ऊपर नहीं गिरता है।
लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने का मुख्य कारण है कि इस झरने के पास जाने से ये पता लग जाता है कि कोई पवित्र आत्म है। ये जल उसी इंसान पर गिरता है जो दान धर्म करता है। ग्रंथों के अनुसार माना जाता है कि यहां पर पंच पांडव में से सहदेव ने अपने प्राण त्याग दिए थे।
झरने के पास जाते ही एक बूंद किसी के ऊपर पड़े तो समझ जाना की वो पुण्य आत्मा है। इसी खास बात को देखने के लिए लोग दूर दूर से यहां पर आते है। इस झरने के बारे में लोगों का कहना है कि ये कई सारी जड़ी बूटियों वाले पैड़ो को छूकर आता है अगर जो इंसान इसके नीचे आ जाता है तो उसकी सभी बीमारियों का निवारण हो जाता है।
जो इंसान बद्रीनाथ जाता है वो इस झरने को देखने जरूर आता है।इसकी जलधारा गिरते समय मोतियों के समान दिखाई देती है यहां पर आने के बाद पर्यटक अपनी थकान को भूल जाते है। यहां पर आकर पर्यटकों को स्वर्ग की अनुभूति होती है।