JEE Main 2022: जनवरी के अंत तक ऑनलाइन आवेदन भरने की विंडो हो सकती हैं ओपन..

कोरोना महामारी कि चपेट में पालक और छात्र दोनों ही परेशान हैं इसलिए इस बार जेईई मेन- 2022 परीक्षा शेड्यूल देरी से जारी किया जा रहा हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी( एनटीए) इसी माह जनवरी के आखिरी हफ्ते तक जेईई मेन- 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो खोलने जा रही है। बता दें कि चार चरणों की परीक्षा का पहला चरण मार्च या अप्रैल में आयोजित करवाने को लेकर राज्यों, सीबीएसई बोर्ड समेत सभी हितधारकों से सहमति ली जाएगी ताकि 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के साथ जेईई मेन- 2022 की तिथियों में कोई बाधा न हो।
Read More:-महिंद्रा : अवनी लेखरा को दी XUV700 गोल्ड एडिशन, स्पेशल सीट के साथ हैं ख़ास …
शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की जेईई मेन-2022 को लेकर तैयारियां पूरी हैं। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के चलते राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं के शेड्यूल में देरी हुई है। बता दें कि जेईई मेन- 2022 के चारों चरणों की परीक्षा में से बेस्ट स्कोर से मेरिट बनेगी। इसी मेरिट स्कोर से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें मिलेंगी। जबकि जेईई मेन 2022 से टॉप ढाई लाख सफल छात्र जेईई एडवांस 2022 में जाएंगे। इसके बाद जेईई एडवांस- 2022 की मेरिट स्कोर के आधार पर आईआईटी में बीटेक प्रोग्राम में सीटें मिलेंगी।
Read More:-खांसी-सर्दी या सिरदर्द से हैं, परेशान तो पिएं नमकीन चाय…
परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी-
जेईई मेन 2022 हिंदी, अंग्रेजी के अलावा 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। गौरतलब हैं कि नई शिक्षा नीति के तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 से बीटेक प्रोग्राम की पढ़ाई मातृभाषा में करने की शुरुआत हुई है। इसका उद्देश्य सरकारी व क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ने वाले छात्रों को आगे बढ़ाना है। हालांकि कॉलेजों में बीटेक प्रोग्राम की पढ़ाई मातृभाषा में करने का मौका संबंधित प्रदेश में ही मिलेगा।